Wednesday 26 March 2008

HOLI - JOGIRA ( JOGIJEE Sa Ra Ra

Anyone who hails from Bihar/Eastern UP will understand how exciting this JOGIRA becomes in the season of HOLI ( Fagwa in local dilect ) . Now I miss all these MASTI and really want to run the time machine in reverse . During surfing I came across some of JOGIRA and could not stop to make it my new post . Here it comes :-

दानापुर दरियाव किनारा, गोलघर निशानी
लाट साहेब ने किला बनाया, क्या गंगा जल पानी
जोगी जी वाह वाह, जोगी जी सार रा रा।
दिल्ली देखो ढाका देखो, शहर देखो कलकत्ता।
एक पेड़ तो ऐसा देखो, फर के ऊपर पत्ता,
जोगी जी वाह वाह, जोगी जी सार रा रा।
कौन काठ के बनी खड़ौआ, कौन यार बनाया है,
कौन गुरु की सेवा कीन्हो, कौन खड़ौआ पाया है,
चनन काठ के बनी खड़ौआ, बढ़यी यार बनाया है,
हम गुरु की सेवा कीन्हा, हम खड़ौआ पाया है,
जोगी जी वाह वाह, जोगी जी सारा रा रा।

सवाल
किसके बेटा राजा रावण किसके बेटा बाली
किसके बेटा हनुमान जी जे लंका जारी... फिर देख चली जा।
किसकी बेटी तारा मंदोदरी किसकी बेटी सीता?
किसके बेटा राम-लछुमन चित्रकूट पर जीता?
किसके मारे अर्जुन मर गए किसके मारे भीम?
किसके मारे बालि मर गये, कहाँ रहा सुग्रीव?

जवाब
विसेश्रवा के राजा रावण बाणासुर का बाली
पवन के बेटा हनुमान जी, ओहि लंका के जारी
कृष्ण मारे आर्जुन मर गए कृष्ण के मारे भीम
राम के मारे बालि मर गए लड़ता था सुग्रीव।

कौन जिला का रहने वाला, क्या बस्ती का नाम?
कौन जात का छोकड़ा बता तो अपना नाम? फिर देख चली जा।
धरती माँ का जनम बता दो, कौन देव का टीका
कौन गुरु का सेवा किया, कहाँ जोगीरा सीखा? फिर देख चली जा।
क्या चीज का रेल बना है, क्या चीज का पहिया?
क्या चीज का टिकट बना है, क्या चीज का रुपैया? फिर देख चली जा।

कौन देस से राजा आया कौन देस से रानी?
कौन देस से जोगी आया मारा उलटा बानी? फिर देख चली जा।
काहे खातिर राजा रूसा काहे खातिर रानी?
काहे खातिर जोगी रूसा काहे मारा बानी? फिर देख चली जा।

No comments: